Breaking News

क्रिप्टो में पैसा दोगुना करने का झांसा, STF ने पकड़ा करोड़ों का मास्टरमाइंड

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने क्रिप्टो करेंसी और विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना को सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी जतीन्द्र राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी “सी प्राइम कैपिटल” के जरिए देशभर में ठगी का नेटवर्क चला रहा था।

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया और बड़े सेमिनारों के जरिए लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देता था। इसके बाद निवेशकों को एमटी-5 नाम के एप पर फर्जी आईडी बनाकर नकली लाभ दिखाया जाता था।

जांच में पता चला कि एप का पूरा कंट्रोल गिरोह के पास ही रहता था। लोगों से 50 हजार रुपये या उससे अधिक की रकम निवेश के नाम पर ली जाती थी। बाद में यह रकम क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेशी खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी।

एसटीएफ के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क दुबई और मॉरिशस से संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि देशभर में उसके करीब 3500 एजेंट सक्रिय थे। इनके जरिए 30 हजार से अधिक फर्जी आईडी बनाकर 700 से 800 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

फिलहाल एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

About divyauttarakhand.com

Check Also

उत्तराखंड में पहली बार हलाला केस दर्ज, पति समेत 8 लोगों पर बड़ा एक्शन

रुड़की। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के बाद हलाला का पहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *