Breaking News

देहरादून में स्कूल परिसर के पीछे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस का छापा

देहरादून। देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा किया है। थाना कैंट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार चला रहे हैं। इसके बाद सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक स्कूल के पीछे बने हिस्से में तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार भी सीज की है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *