Breaking News

उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग निकला आरोपी

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है।

घटना 13 मई की सुबह की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले और आसपास खून फैला हुआ था।

मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि हत्या उसी केंद्र में रह रहे एक नाबालिग युवक ने की थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक आशीष अक्सर नाबालिग के साथ गाली-गलौज करता था और मारपीट की धमकी देता था। इससे परेशान होकर आरोपी ने स्टील के नुकीले टुकड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर जांच की। मामले में नवीन गौतम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *