Breaking News

बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन

बागेश्वर। बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मजियाखेत निवासी संदीप कुमार और उनके भाई राहुल कुमार अपने परिवार के साथ नीलेश्वर मंदिर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास क्षेत्र में उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन में चार वर्षीय पूजा भी सवार थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल संदीप कुमार और राहुल कुमार का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *