यमुनोत्री धाम तक पहुँचने की राह होगी सुगम, पालीगाड़-जानकीचट्टी सड़क पर डबल लेन योजना का संशोधन

  • यमुनोत्री धाम तक पहुँचने की राह होगी सुगम

  • पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक डबल लेन सड़क का संशोधित प्रस्ताव

यमुनोत्री धाम जाने की राह और सुगम होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग ने पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक डबल लेन की योजना का संशोधित प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। इस कार्य में सवा चार अरब की राशि खर्च होगी

  • सड़क निर्माण पर सवा चार अरब रुपये खर्च होंगे

  • यमुनोत्री मार्ग की चौड़ाई को 10 फीट करने का नया प्रस्ताव

  • नए साल में शुरू होगा यमुनोत्री मार्ग पर कार्य

  • एनएच ओजरी के पास चार किमी टनल निर्माण की योजना

  • पालीगाड़-जानकीचट्टी सड़क पर डबल लेन योजना का संशोधन

नए साल में इस पर कार्य शुरू होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम के तहत पालीगाड़-जानकी चट्टी की दूरी करीब 23 किमी है, यह सिंगल लेन है। पहले इसे डबल लेन करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत पेव्ड शोल्डर के साथ करीब 12 फीट चौड़ा किया जाना था। इस पर करीब चार अरब का बजट रखा गया था, पर 12 फीट सड़क की चौड़ाई की की अनुमति हाई पॉवर कमेटी ने नहीं दी।

इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग ने 10 फीट का संशोधित प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इसमें सड़क की चौड़ाई कम होने का प्रस्ताव है। इस योजना पर सवा चार अरब खर्च होंगे। इसके बनने से धाम तक पहुंचना और सुगम होगा। इसी मार्ग पर एनएच की ओजरी के पास करीब चार किमी टनल निर्माण की भी योजना बनाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *