Breaking News

38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने की पहल, छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रचार कैंटर रवाना

38वें राष्ट्रीय खेलों की गतिविधियां जिन शहरों में प्रस्तावित हैं, वहां छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने की पहल की जा रही है। इसके लिए युवा दिवस 12 जनवरी से प्रचार के आठ कैंटर स्कूल-काॅलेजों के लिए रवाना किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राएं इन प्रचार कैंटरों के माध्यम से खेल मुकाबले के लिए अपनी सीट बुक करा सकेंगे।

राष्ट्रीय खेल देखने के लिए मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था है।उत्तराखंड अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक होंगे। देहरादून के अलावा हरिद्वार, शिवपुरी-ऋषिकेश, कोटी कालोनी टिहरी, नैनीताल, रुद्रपुर, खटीमा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होनी हैं।

राष्ट्रीय खेल सचिवालय इसकी तैयारी में जुटा है। कोशिश है कि हर वर्ग को इस आयोजन से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से जोड़ा जाए। छात्र-छात्राओं को इस आयोजन से जोड़ने के लिए अब युवा दिवस के मौके को चुना गया है।

विशेष प्रमुख खेल सचिव और राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा के अनुसार, प्रचार के आठ कैंटर 12 जनवरी से विभिन्न स्कूल-काॅलेजों में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेगे। इस दौरान क्यूआर कोड के जरिये छात्र-छात्राएं अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे।

  • 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने की पहल, छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्रचार कैंटर रवाना”

  • “उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी, छात्रों को जोड़ने के लिए प्रचार कैंटर भेजे जाएंगे”

  • “युवा दिवस से शुरू होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार का अभियान, छात्र-छात्राएं सीट बुक कर सकेंगे”

  • “उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए 8 कैंटर स्कूल-कॉलेजों में भेजे जाएंगे”

  • “मुफ्त प्रवेश के साथ, राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए कैंटर अभियान शुरू”

  • “12 जनवरी से प्रचार कैंटर स्कूलों में, राष्ट्रीय खेलों में छात्र-छात्राओं की भागीदारी को बढ़ावा”

About divyauttarakhand.com

Check Also

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अहम भूमिका निभाएंगे BLA: BJP ने बनाई रणनीति

प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के शुरू होने से पहले 31 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *