Breaking News

सेलाकुई: 11 वर्षीय बालक की गला घोंटकर हत्या की आशंका, शव सुद्धोवाला के जंगल में मिला

सेलाकुई थाना क्षेत्र की पीठ वाली गली से 11 दिन से लापता 11 वर्षीय बालक का शव सुद्धोवाला के जंगल में मिला। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। गला घोंटकर बालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बालक लापता होने के दो दिन पहले ही उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर स्थित गांव से पिता के साथ सेलाकुई आया था।
जानकारी के अनुसार सेलाकुई थाना क्षेत्र की पीठ वाली पुलिया के पास इरफान किराये के मकान में रहता है। इरफान मूल रूप से बिजनौर जिले के धामपुर के पास बसेडा खुर्द के रहने वाला है। वह सेलाकुई में सेल्समैन का काम करता है। इरफान का परिवार गांव में रहता है। नौ जनवरी को इरफान अपने 11 वर्षीय बेटे को गांव से सेलाकुई लेकर आया था।

उन्होंने बेटे को मनोरंजन के लिए एक स्मार्टफोन भी दिया था। 11 जनवरी को सुबह इरफान आम दिनों की तरह काम पर गए। वह दोपहर 12 बजे घर लौटा तो उनका बेटा वहां नहीं था। आसपास खोजबीन करने पर भी बेटा नहीं मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

मंगलवार को सुबह 11 बजे मवेशी चराने वाले कुछ लोगों ने सुद्धोवाला के जंगल में एक बालक का शव पड़ा देखा। लोगों ने सेलाकुई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इरफान को मृतक की पहचान के लिए बुलाया गया।

उन्होंने मृतक की पहचान अपने बेटे के रूप में की। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि घटना की की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *