Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की टक्कर, 6 घायल, 2 रेफर

दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई थाना क्षेत्र के छोटा रामपुर में शुक्रवार सुबह एक निजी कंपनी के बस चालक की लापरवाही से तीन वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। बस के पीछे आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर सीधा ई-रिक्शा से भिड़ गई। इस बीच एक कार भी दोनों वाहनों से आकर टकरा गई, जिससे ई रिक्शा और पिकअप में बैठे छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने जानकारी दी है कि घायलों का उपचार चल रहा है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *