राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाल कल्याण परिषद को नई योजनाओं का खाका तैयार करने का दिया निर्देश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि बाल कल्याण परिषद को ऐसी योजनाएं बनानी होंगी, जिससे बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स सीखकर आगे बढ़ें।

 

राज्यपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राजभवन में राज्य बाल कल्याण परिषद उत्तराखंड की 16वीं आम सभा हुई। राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद को आज की आवश्यकता के अनुरूप नई योजनाओं को शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन

 

उन्होंने परिषद को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने व आधुनिक तकनीक के प्रयोग के साथ नई योजनाओं को शामिल करने के लिए सचिव रविनाथ रामन और चंद्रेश कुमार को रोडमैप तैयार करने को कहा। कहा कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

 

राज्यपाल ने कहा, आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का है। हमें बाल कल्याण के लिए ऐसी योजनाएं तैयार करनी होंगी, जिससे बच्चे आधुनिकतम तकनीकों को सीख कर स्वयं का, राज्य और देश का कल्याण कर सकें।

बैठक में राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद के वर्ष 2024-25 के अनुमानित आय एवं व्यय का अनुमोदन करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर अपनी सहमति दी। महासचिव पुष्पा मानस ने आम सभा की 15वीं बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि व अनुमोदन प्राप्त किया। इस मौके पर वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष मधु बेरी, कोषाध्यक्ष डॉ. आशा श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट, रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *