Breaking News

दिल्ली में नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बार-बार किया ब्लैकमेल, 4 साल बाद आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

21 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी युवक ने साल 2023 में पिस्तौल दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया

हरिद्वार/नयी दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित भगवानपुर से दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी कथित दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) मामले में वांछित था और दो महीने से ज्यादा समय से फरार था. गिरफ्तार आरोपी की उम्र 26 वर्षीय बताई जा रही है.

दुष्कर्म करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया: अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके के निवासी को उत्तराखंड के भगवानपुर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, यह मामला चार अप्रैल को तब प्रकाश में आया जब 21 वर्षीय एक महिला ने वेलकम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी युवक ने साल 2023 में पिस्तौल दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया.

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर पीड़िता का बार-बार यौन शोषण किया: उसने बताया कि आरोपी ने इस कृत्य का एक वीडियो भी बनाया था और बाद में ब्लैकमेल कर बार-बार उसका यौन शोषण किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आरोपी पीड़िता की ट्यूशन क्लास के दौरान उसका पीछा भी करता था और उसने पीड़िता तथा उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त किया था: पुलिस ने कहा कि उसकी शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पीछा करने, आपराधिक धमकी और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान जब पुलिस ने पीड़िता की उम्र का सत्यापन किया, तो पाया कि कथित घटना के समय वह नाबालिग थी. अधिकारी ने बताया, इसके बाद पॉक्सो की धारा छह जोड़ी गई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था. उसके संभावित ठिकानों पर कई बार छापेमारी की गई. आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया गया और उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई.

भगवानपुर से गिरफ्तार हुआ दिल्ली दुष्कर्म का आरोपी: एक पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे उत्तराखंड के भगवानपुर से धर पकड़ लिया. सत्यापन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले भी गैर-इरादतन हत्या और जुए से जुड़े आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है.

About divyauttarakhand.com

Check Also

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का ‘Tribute Edition’ लॉन्च …