Breaking News

गोपेश्वर अस्पताल में हुई पुष्टि: पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाए जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालु की बाइक नंदप्रयाग में फिसल गई। दुर्घटना में एक सिख श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य श्रद्धालु सुरक्षित है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिख श्रद्धालु अपराह्न बाइक से वापस लौट रहे थे। नंदप्रयाग के बगड़ चौराहा के पास उनकी बाइक अचानक फिसल गई, दोनों यात्री सड़क पर गिर गए। एक श्रद्धालु सेर बाबा (19) निवासी करनाल हरियाणा के सिर पर गंभीर चोट आ गई। उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About divyauttarakhand.com

Check Also

पारदर्शिता की मिसाल थी बदरीनाथ की यह धार्मिक परंपरा, सीईओ के रिटायर होते ही बंद हुआ भगवान को हिसाब सुनाना

बदरीनाथ धाम में वर्षों तक एक अनूठी धार्मिक परंपरा का पालन किया जाता था। जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *