Breaking News

आईपीएल स्टार अभिषेक पोरेल कोलकाता से गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के साथ मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेटर को दम दम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
हुगली के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पोरेल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जून में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट तथा आपराधिक धमकी दी।पुलिस के अनुसार, अभिषेक के खिलाफ केस बीएनएस की धाराओं 64(1)/66/69/74/75(2)/79/115(2)/117(2)/124(1)/127(2)/109/308(2)/351(2)/351(3)/316(2)/318(3)/61(2)/3(5) और आईटी एक्ट की धाराओं 66ई/72 के तहत दर्ज किया गया है।

तीन साल से रिश्ते में होने का दावा

  • शिकायत के अनुसार, महिला का दावा है कि वह और अभिषेक पोरेल करीब तीन वर्षों से रिश्ते में थे।
  • हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद पोरेल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।
  • महिला के मुताबिक, पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
  • शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी का भरोसा देकर पोरेल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
  • महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गिरफ्तारी
    मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोरेल को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। वहीं, अभिषेक पोरेल पूर्व में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं

About divyauttarakhand.com

Check Also

RCB के सिर सजा IPL 2026 का ताज, MI और CSK के बाद ऐसा करने वाली बनी तीसरी टीम

IPL 2026 Final: गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और किंग कोहली के नाबाद 75 रनों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *