Breaking News

उत्तराखंड: बेटे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, ब्लड प्रेशर बढ़ने और ब्लीडिंग रोकने में नाकाम रहा इलाज

बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के सैलाबगड़ मेगड़ीस्टेट निवासी भावना देवी की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

भावना देवी की एएनसी विवरण के मुताबिक एलएमपी छह नवंबर 2025 और संभावित प्रसव तिथि 13 अगस्त 2026 थी। यह उनकी छठवीं गर्भावस्था थी। रविवार नौ अगस्त की शाम प्रसव पीड़ा होने पर ग्राम सिमसाल की आशा कार्यकर्ता उन्हें तुरंत निजी वाहन से शाम 5:30 बजे सीएचसी बैजनाथ लाई। जहां शाम 7:32 बजे भावना ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों सामान्य बताए जा रहे थे। मरीज में पहले से ही खून की कमी थी और यह हाई रिस्क डिलीवरी की श्रेणी में दर्ज थी। प्रसव के लगभग एक घंटे बाद भावना का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव के साथ चक्कर आने की शिकायत होने लगी।

About divyauttarakhand.com

Check Also

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर बड़ा हादसा: ताकुला के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *