Breaking News

देशभक्ति का माहौल: देशभक्ति के गीतों और तरानों के साथ कदमताल करते हुए प्रतिभागियों ने शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। परेड ग्राउंड से घंटाघर होते हुए यह यात्रा परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस यात्रा में शहर के दर्जनों स्कूलों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न समााजिक संगठन के लोग शामिल रहे। करीब 600 की तादात में यात्रा में शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
यात्रा का कई जगहों पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत भी किया।तिरंगा पदयात्रा के लिए प्रतिभागी परेड ग्राउंड (कनक चौक) पर इकट्ठा हुए। यहां …ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति के गीत गाकर लोगों में जोश भरा।

इसके बाद देशभक्ति के तरानों पर कदमताल करते हुए यात्रा आगे बढ़ी जहां व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने यात्रा के प्रतिभागियों का तालियां बजाकर अभिनंदन किया।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *