Breaking News

Uttarakhand: सबको हंसाने वाले घन्ना भाई आज सबको रुला कर चले गए..हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन…चार दिन से थे वेंटिलेटर पर

प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है। गंभीर हालत में उन्हें देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे।

घन्ना भाई, जिनकी कॉमेडी और टाइमिंग ने लाखों दिलों को हंसी से झूमने पर मजबूर किया, हमेशा अपने अद्भुत अभिनय और मजेदार संवादों से लोगों को हंसी का तोहफा देते थे। घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

चार दिन पहले ही घन्ना भाई की तबियत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन अंततः वे इस जंग को हार गए। घन्ना भाई के निधन से न केवल मनोरंजन जगत, बल्कि उनके चाहने वालों के दिलों में भी गहरी उदासी छा गई है।

घन्ना भाई का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनका हंसाना, उनका अंदाज, और उनका प्यारा व्यक्तित्व हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।

About divyauttarakhand.com

Check Also

नंदा राजजात मार्गों की बेहतर देखरेख और यात्रा सुविधाओं के लिए सीएम ने बनाया रोडमैप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *