Breaking News

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट…चकराता, औली और यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम के करवट लेते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चकराता, औली और यमुनोत्री में बर्फबारी की सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज के चलते एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास हुआ। उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आज शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *