Breaking News

Haldwani Accident: मंडी के पास सड़क हादसा…कार ने अज्ञात वाहन को मारी जोरदार टक्कर

हल्द्वानी के मंडी चौकी के पास मंगलवार देर रात एक स्वीफ्ट कार (UK02A-9035) की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ लोग स्वीफ्ट कार में ही फंसे रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कार में तीन लोग फंसे है। पुलिस ने मौके पर फायर कर्मियों को बुलाकर कार को कटर के माध्यम से कटवाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

मृतकों के नाम

संजीव कुमार चौबे निवासी छती उडेरा बागेश्वर

गौरव जोशी निवासी विलौना बागेश्वर

घायल का नाम-

हिमांशु कुमार निवासी बागेश्वर

About divyauttarakhand.com

Check Also

बनबसा के मझगांव में हाथी का आतंक: आधी रात घरों पर बोला धावा, ग्रामीणों में दहशत

बनबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *