Breaking News

आदि छोटा कैलाश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर में भगवान शिव के जयकारों के साथ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह तीन बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भक्तों ने चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि छोटा कैलाश में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो बुधवार तक जारी रहा। पुजारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

इसी तरह, भीमताल के भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से दोपहर बाद तक लगी रही। भक्तों ने भीमेश्वर मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में मदन गिरी ने पूजा-अर्चना कराई। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया।

About divyauttarakhand.com

Check Also

केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर धाम में हुई विशेष प्रार्थना, मौन रखकर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, स्थानीय नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों को दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *