Breaking News

MUSSOORIE :  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिले अनेक राज्यों से 36 युवा अधिकारी

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 36 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पास आउट होने वाले 36 युवा अधिकारियों में अलग-अलग राज्यों के युवा शामिल हैं। जैसे हरियाणा से सात, उत्तर प्रदेश से छह, केरल से चार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली से तीन-तीन, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु व मणिपुर से दो-दो, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक व लद्दाख से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल है।

इसमें 27 सहायक सेनानी/जीडी, एक उप सेनानी/ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व आठ सहायक सेनानी/चिकित्सा अधिकारी हैं, जिनमें चार महिला चिकित्सा अधिकारी भी हैं। इसी के साथ अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा व समर्पण एवं ईमानदारी की शपथ ली।

इन अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न ऑपरेशनल एवं   युद्ध कौशल, हथियार संचालन, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड इंजीनीयरिंग, मानचित्र अध्ययन, खोज एंव बचाव जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाये गये और इसी के साथ कानून व मानवाधिकार से संबंधी विषयों का भी गहन प्रशिक्षण दिया गया।

परेड में आईटीबीपी के अपर महानिदेशक, वैस्टर्न कमांड,  संजय कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई दी। और उन्होनें कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस की अग्रिम चौकिया ऊंचाई पर स्थित हैं। जहां तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इन अग्रिम चौकियों पर अत्यन्त चुनौती पूर्ण भौगोलिक वातावरण, यहां तैनात अधिकारियों से, असाधारण धैर्य, त्याग और साहस की मांग करता है। कहा कि उन्हें विश्वास है नए युवा अधिकारी अपने साहस से चुनौतियों को पार करेंगे।

 

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *