Breaking News

Uttarakhand Weather: प्रदेश भर में आज भी सताएगी गर्मी, कल से बदलेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अप्रैल की शुरुआत चटक गर्मी के साथ हुई है। आज भी दिन की शुरुआत चटख धू से हुई। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में गर्मी आज भी परेशान करेगी। हालांकि कल (आठ अप्रैल) से प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं। इसके चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमाना के अनुसार सात अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। दून की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में आठ से 10 अप्रैल तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। प्रदेशभर के अधिकतर हिस्से में बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री के इजाफे के साथ 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा के साथ 17.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *