हल्द्वानी : दस दुकानो में प्रशासन ने लगाए लाल निशान, ज्लद शुरू होगा हाईवे चौड़ीकरण

हल्द्वानी बस अड्डे से मंगलपड़ाव तक हाईवे के चौड़ीकरण का काम अब हर हाल में पूरा करने के लिए अधिकारी जुट गए हैं। एडीएम विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम और लोनिवि की टीम ने सरस मार्केट से मंगलपड़ाव तक दुकानों का निरीक्षण किया। सड़क के मध्य से दोनों ओर 12 मीटर की जद में आईं 101 दुकानों में से कुछ ही पर हथौड़ा चलने के बाद 10 और दुकानों पर सोमवार को लाल निशान लगा दिए ।

 चौड़ीकरण की प्रक्रिया अगस्त 2024 से चल रही है। कुछ दुकानदारों ने स्वत: ही घेरी गई जगह छोड़ दी थी। जबकि कुछ दुकानदार कोर्ट चले गए। कोर्ट में मामला निपटने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। कालू सिद्ध मंदिर शिफ्टिंग का काम भी चल रहा है। इस बीच बिजली लाइनें भी शिफ्ट करने में समय लग गया। इसके बाद अब चौड़ीकरण का काम अंजाम तक पहुंचाना तय किया गया।

नापजोख के मुताबिक अधिकतर दुकानों को तय दूरी के बाद ही बनाया गया है। कुछ दुकानें अतिक्रमण के दायरे में पाई गईं। मानक के अनुसार जगह खाली न करने और कब्जा न हटाने वालों की दुकानों पर लाल निशान लगाए गए और उनके मालिकों को हिदायत दी गई। एडीएम  विवेक राय ने बताया कि कई दुकानदारों ने तो 12 मीटर से भी अधिक जगह छोड़कर निर्माण किया है। टीम में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *