Breaking News

UK Board Result: हाईस्कूल का परीक्षाफल रहा 90.77%, इंटर का 83.23 प्रतिशत

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की गई। इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। इंटरमीडियट में परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 83.23 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.10 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 रहा।

वहीं हाईस्कूल परीक्षा 2025 का कुल परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण 88.20 प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण 99.25 प्रतिशत रहा। अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ।

बागेश्वर के कमल रहे अव्वल

बागेश्वर कमल सिंह 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल टॉपर रहे। देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर रही। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *