Breaking News

Dehradun: दून में डेंगू के छह और मरीज मिले, चार ऋषिकेश एम्स में भर्ती, 29 मामले आ चुके सामने

देहरादून में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इसमें से दो मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अप्रैल में अब तक डेंगू के 29 मामले सामने आ चुके हैं।

छह मरीजों में डेंगू वायरस की पुष्टि के बाद एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में से 14 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग एकजुट होकर काम कर रहा है।

कल ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ होगी बैठक

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को जिले के सभी ब्लडबैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान ब्लडबैंक में सभी समूहों के रक्त का पर्याप्त स्टॉक रखने और लैब में डेंगू की जांच के संबंध में वार्ता की जाएगी।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *