हरादून में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला, डेंगू के चार नए केस मिले

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण और डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक और नया मामला सामने आया, वहीं डेंगू के चार नए मरीज भी मिले हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को 45 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। महिला को कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं और डाक्टरों की सलाह पर वह फिलहाल होम आइसोलेशन में ही रहकर उपचार ले रही है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 35 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 27 मरीज देहरादून और एक मरीज हरिद्वार से है। वहीं, सात मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में कुल छह सक्रिय मामले हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। 

डेंगू का प्रकोप जारी, लगातार मिल रहे मरीज

जिले में डेंगू का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन मरीज देहरादून से हैं, जबकि एक मरीज उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे और फागिंग कर रही है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 6161 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 88 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पाजिटिव पाए गए मरीजों में 52 देहरादून के निवासी हैं, जबकि 36 अन्य जिलों या अन्य राज्यों से संबंधित हैं। सोमवार को भी 104 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *