Breaking News

देहरादून में ‘गैस’ का काला खेल: घरों में हाहाकार, ढाबों में धड़ल्ले से जल रहे घरेलू सिलिंडर।

वाणिज्यिक सिलिंडर पर पाबंदी के बाद अब घरेलू सिलिंडर का धड़ल्ले से वाणिज्यिक उपयोग शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से छापा मारकर सिलिंडर जब्त किए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। दून में शनिवार को जहां एक ओर 67 हजार से ज्यादा घरों में गैस का इंतजार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर फास्ट-फूड की दुकानों व ढाबों में घरेलू गैस का वाणिज्यिक प्रयोग होता मिला।

पटेलनगर से लेकर कारगी चौक तक पड़ताल की गई तो देखा गया कि फास्टफूड की दुकानों और रेहड़ियों पर घरेलू सिलिंडर लगे हुए थे। किसी ने सिलिंडर को कपड़े से ढक रखा था तो किसी ने बोरे में सिलिंडर को छिपा रखा था।

वाणिज्यिक सिलिंडर सामान्य सिलिंडर से महंगा होता है। इस वजह से कुछ लोग इस सिलिंडर की जगह घरेलू सिलिंडर का ही प्रयोग वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में करते हैं। यह पूरी तरह अवैध है। अब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बाद उपजी स्थिति में प्रशासन ने वाणिज्यिक सिलिंडर की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके तहत शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों को छोड़कर अन्य के लिए वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है। ऐसे में घरेलू सिलिंडर का वाणिज्यिक उपयोग बढ़ गया है।

गैस खत्म होने से कई लोगों ने बंद रखे प्रतिष्ठान
लालपुल कारगी मार्ग पर नगर निगम के वेंडिंग जोन में राहुल के परिजन रेहड़ी लगाते हैं। शुक्रवार को उनका वाणिज्यिक सिलिंडर खत्म हो गया। सिलिंडर रिफिल नहीं होने की वजह से मजबूरन शनिवार को उन्होंने दुकान नहीं खोली। इस मार्ग पर शुक्रवार को कई फॉस्टफूड और खाना बनाने वालों ने गैस के संकट की वजह से रेहड़ी नहीं लगाई।

टीमें लगातार शहर में निरीक्षण कर रही हैं। घरेलू सिलिंडर का वाणिज्यिक उपयोग पूरी तरह अवैध है। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां घरेलू सिलिंडर का वाणिज्यिक उपयोग होता मिला है, उनको जब्त किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
-केके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी

About divyauttarakhand.com

Check Also

मुख्य सचिव और ट्रस्ट के बीच बनी सहमति—शनिवार, 23 मई से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *