Breaking News

आयोग ने यूट्यूब को भेजा नोटिस, 15 जनवरी को हाजिर होने का आदेश, अश्लील वीडियो पर होगी कार्रवाई

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने भारत में यूट्यूब के सरकारी मामलों और सार्वजनिक नीति प्रमुख मीरा चैट को पत्र लिखकर उन्हें यूट्यूब पर चल रही ऐसी सभी चुनौतियों की सूची के साथ 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश होने के लिए कहा है, जिसमें मां और बच्चों से जुड़े संभावित अशोभनीय कंटेंट को दिखाया गया है। इसके अलावा यूट्यूब से नाबालिगों से जुड़े ऐसे कंटेंट शेयर करने वाले चैनल की लिस्ट भी मांगी गई है।

दरअसल पिछले दिनों मां और बेटे का एक आपत्तिजनक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था जो कि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एनसीपीसीआर ने यूट्यूब से इस तरह कंटेंट को हटाने और मॉनिटर करने को कहा है।

एनसीपीसीआर का मानना है कि इस तरह के कंटेंट से समाज में गलत संदेश जाता है और बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। 

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *