मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शहरी स्थानीय निकायों और सड़क निर्माण के लिए कुल 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है। इसमें शहरी स्थानीय निकायों के लिए 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये और तीन गैर-निर्वाचित निकायों के लिए तीन करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति शामिल है।
छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रतीक्षा के बीच पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के अनुसार यह धनराशि स्वीकृत की गई है। शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक के लिए 328.278 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित धनराशि के आधार पर किया गया है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल तीन करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।