Breaking News

श्यामपुर फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसा: स्विफ्ट और टेम्पो की टक्कर में 6-7 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की स्विफ्ट(DL 4C BA 7129) और हरिद्वार नंबर के टेम्पो(UK 14T A 4735) के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेम्पो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक यात्री का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक को मौके पर कथित तौर पर नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

उत्तराखंड: एलटी से प्रवक्ता पदोन्नति में टीईटी अनिवार्यता पर गरमाई सियासत, शिक्षक संघ नाराज

सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए टीईटी अनिवार्य है। राजकीय शिक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *