Breaking News

जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए होगा भू-कानून

सीएम धामी बोले- जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए होगा भू-कानून

निवेश से ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राज्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार समान नागरिक संहिता का वादा भी पूरा करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनों की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए सरकार भू-कानून ला रही है। भू-कानून आने से पहले ही प्रावधानों के उल्लंघन में 750 मामलों की जमीन सरकार में निहित की जा चुकी है। ये वो जमीनें थीं जिनको खरीदने के बाद दुरुपयोग किया जा रहा था।मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि राज्य के हितधारकों (निवेशकों) को भू-कानून से राहत होगी। कहा कि राज्य के विकास के लिए निवेश जरूरी है। निवेश से ही रोजगार के नए अवसर बनेंगे और राज्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार समान नागरिक संहिता का वादा भी पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में संबोधन के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हितधारकों के सुझाव लेकर ही कदम आगे बढ़ा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *