Breaking News

माणा के पास हिमस्खलन में 54 मजदूर फंसे, 7 की मौत, एक लापता

शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे। इसमें सात लोगों की जान चली गई।

उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा पर हुई हिमस्खलन की घटना ने सबको झकझोर दिया। यहां सीमा पर बीआरओ के 54 श्रमिक थे जो हिमस्खलन की चपेट में आए। इसमें से 54 को निकाला गया, जिसमें सात मृतक हैं। वहीं, एक की तलाश अब भी जारी है। घायलों को जोर्तिमठ सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जीवित बचे विजय पांडे ने कहा, हम कंटेनर में थे जब हिमस्खलन हुआ और यह कंटेनर को बहा ले गया। हमने खुद को बर्फ में पाया। हम में से नौ लोग कंटेनर में थे, उनमें से चार यहां भर्ती हैं।

अन्य घायल मनोज भंडारी ने बताया कि यह इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ पता ही नहीं चला। हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए, क्योंकि यह एक भारी तूफान था। एक घायल ने बताया कि जब तूफान आया तो हम लोडर लेकर भागे। बर्फ आगे से हटती जा रही थी। हम भागते जा रहे थे। तब सेना के जवान आए और हमें वहां से निकाला।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि एक श्रमिक अभी भी लापता है। भारतीय सेना उसी के लिए बचाव अभियान पर है। अब सर्च ऑपरेशन में ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम ने हमारा साथ दिया है। सात लोगों की जान चली गई है। एक की तलाश की जा रही है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

मुख्य सचिव और ट्रस्ट के बीच बनी सहमति—शनिवार, 23 मई से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *