Related Articles
पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद पति ने उसका सिर फर्श पर पटक दिया। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे की है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। परिजनों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जिससे गंभीर हालत में उसे रुड़की अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की ओर से पति समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आरोपी की भी तलाश की जा रही है।