Breaking News

ऋषिकेश परमार्थ निकेतन में आयोजित सात दिवसीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ समापन

ऋषिकेश में शनिवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस का समाप्न हुआ। इस सात दिवसीय महोत्सव में साधकों नें योग और ध्यान की गतिविधियों में भाग लिया। और इसके महत्वता के बारे में जाना। समापन के मौके पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा है कि मानवता के लिए समर्पण ही योग है। योग, पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बाधता है। वही अंतिम दिन विशेष गंगा आरती के साथ प्रसिद् गायक कैलाश खेर के गीतों नें योग महोत्सव में रंग जमाया। और कैलाश ने कहा हमें अपने लक्ष्य के लिए जीना चाहिए। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वे जो बात करते हैं और दूसरे वे जिनकी बात होती है। दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज्ञान के साथ ध्यान भी जरूरी है।

इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता श्री मंगला और भोले जी महाराज को गंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी वहा मौजूद थे। उनके द्वारा कहा गया कि योग स्वाथ्य, मानसिक और आत्मिक विकास में सहायक है। यह हमे शांति, प्रेम और एकता का संदेश देता है। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, माता श्री मंगला ( संस्थापक, हंस फाउंडेशन ), श्री भोले जी महाराज, प्रेमबाबा, पद्श्री शिवमणि, सूफी गायिका रूना रिजवी आदि मौजूद रहे।

About divyauttarakhand.com

Check Also

मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है: पीएम मोदी की आतंकवादियों को चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *