Breaking News

‘वे आपके घर आ रहे हैं’: ट्रंप ने अब्दुल अल सईद की तस्वीर शेयर कर फिर छेड़ी सियासत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इस्लाम विरोधी बयानबाजी करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवारों पर निशाना साधा। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने आगामी मध्याविधि चुनाव में मिशिगन सीट से सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल सईद को निशाना बनाया है।

ट्रंप पर क्यों लगा इस्लाम विरोधी बयानबाजी का आरोप?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अब्दुल अल सईद को हिजाब पहने महिलाओं सहित भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है और इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘वे आपके घर और आपके सामान के लिए आ रहे हैं।’ ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अब्दुल अल सईद को हिजाब पहने महिलाओं सहित भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है और इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘वे आपके घर और आपके सामान के लिए आ रहे हैं।’ इससे पहले भी ट्रंप ने अपनी और अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की तस्वीर के साथ अब्दुल अल सईद और उनकी पत्नी की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया था कि ‘दो बिल्कुल अलग अमेरिका’।

गौरतलब है कि अब्दुल अल सईद पिछले सप्ताह ही आगामी मध्याविधि चुनाव के लिए मिशिगन सीट से सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन जीते हैं। उन्होंने इस चर्चित प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार हेली स्टीवंस को हराया था। मीडिया के साथ बातचीत में भी ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की आलोचना की थी।

About divyauttarakhand.com

Check Also

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारी बारिश के बीच उमड़ा युवाओं का हुजूम

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *