Breaking News

दयालबाग का धंसता सच: 4 साल में 29 बार टूटी सड़क, 6.50 करोड़ के बजट का इंतजार

आगरा के दयालबाग में 100 फीट रोड और जयराम बाग से दयालबाग को जोड़ने वाली सड़क का कुल दो किमी. हिस्सा 29 बार धंस चुका है। चार साल के अंदर यहां 15 से 125 फीट तक चौड़े गड्ढे सीवर लाइन में रिसाव के कारण हो चुके हैं।

दो साल पहले विशेषज्ञ कमेटी ने जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को बदलने की सिफारिश की थी लेकिन अब तक लाइन बदलने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। दयालबाग के जयराम बाग में सड़क धंसने के कारण हुए गड्ढे को वीए टेक वबाग की टीम ने सोमवार को भरवा दिया। मिट्टी और मलबा डालकर इसे भरा गया है। इसके मैनहोल के पास लीकेज की आशंका है। दयालबाग में अब तक 29 बार सड़क धंसी है। हर बार सीवर मैनहोल से जुड़े पाइप से ही लीकेज मिला है। दो साल पहले एक माह में जब 8-10 बार सड़क धंसी तो तत्कालीन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर जांच कराई थी।Agra: 2-Km Road in Dayalbagh Collapsed 29 Times in Four Years Faulty Sewer Line Blamed

6.50 करोड़ से बदली जाएगी लाइन
उस दौरान जल निगम, वबाग और नगर निगम के इंजीनियरों ने जांच रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि दयालबाग की पूरी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी है। हालांकि यह 12 साल पुरानी ही है लेकिन इसमें इस्तेमाल किए गए सीवर पाइप बेहद खराब गुणवत्ता के हैं। सीवर मैनहोल भी खराब बनाए गए जो बार-बार लीकेज हो रहे हैं। इस पूरी सीवर लाइन को बदलने की सिफारिश की गई थी। उनके हस्तक्षेप पर वीए टेक वबाग ने 6.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन नगर निगम से इसके लिए बजट नहीं मिल पाया है।

Agra: 2-Km Road in Dayalbagh Collapsed 29 Times in Four Years Faulty Sewer Line Blamed

हो सकता है बड़ा हादसा
दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि इन गड्ढों में कई बार कारें फंस चुकी हैं, जबकि दो बार ट्रैक्टर ट्रॉली भी समा चुकी है। यहां लाइन नहीं बदली गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो जाएगा। घटिया निर्माण करने वाले इंजीनियरों पर भी कार्रवाई की जाए।

About divyauttarakhand.com

Check Also

NASA ने Artemis-III मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का किया ऐलान, चांद पर उतरने की टेक्नोलॉजी करेंगे टेस्ट

NASA ने Artemis-III मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के दल का ऐलान कर दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *