बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में एक पिकअप वाहन में छह लोग सवार थे, जबकि राजस्थान नंबर की कार में 6 लोग सवार थे।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पांडुकेश्वर के चौकी प्रभारी रुकम सिह ने बताया कि दोनों वाहनों में 12 लोग सवार की सूचना है जिसमे दस लोगो को जेपी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ रेफर किया गया है। पिकअप वाहन में कंबल बेचने वाले लोग बताए जा रहे हैं। घायलों में कार सवार मुरादाबाद की पूनम, पुष्पेंद्र, ऊचीसा, कृष, दिव्या तोमर, सुंदर आनंद दास और पिकअप में मुजफ्फरनगर निवासी मनोज पाल, मोंटी, शिव कुमार, मनोज कुमार, जॉनी, शुभम पाल शामिल थे।

