कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का ऐलान: 23 नवंबर तक प्रदेश मुख्यालय में जमा करने होंगे हस्ताक्षरयुक्त बैनर-पोस्टर

प्रदेश कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ 26 नवंबर को लोक भवन कूच करेगी। पार्टी का प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान अंतिम चरण में है। पार्टी ने जिला, महानगर कमेटियों को 23 नवंबर तक हस्ताक्षर युक्त बैनर, पोस्टर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर जिला, महानगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों सहित मंडल, वार्ड एवं बूथ अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए हस्ताक्षरयुक्त सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से 23 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *