Breaking News

सावधान नीट अभ्यर्थी! आज के बाद नहीं मिलेगा आवेदन पत्र में सुधार का अवसर, पोर्टल पर उमड़ी भीड़।

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में कोई गलती हो गई है, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो आज 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चली, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है।

जिन छात्रों को किसी भी जानकारी में बदलाव करना है, वे तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन जाकर करेक्शन कर लें, क्योंकि इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

क्या बदलाव कर सकते हैं विवरण
माता-पिता की जानकारी उम्मीदवार पिता या माता में से किसी एक की जानकारी बदल सकते हैं। इसमें नाम, योग्यता और व्यवसाय शामिल हैं।
शैक्षणिक और अन्य विवरण उम्मीदवार कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक जानकारी, 12वीं पास करने का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशश्रेणी (Category)उप-श्रेणी/दिव्यांगहस्ताक्षर और NEET UG में प्रयासों की संख्या में बदलाव कर सकते हैं।
परीक्षा से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार अपने स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम बदल सकते हैं।
पहचान विवरण जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण के समय आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र का उपयोग किया है, वे अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।

 

ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार

  • सबसे पहले National Testing Agency (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG 2026 Correction Window के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, उसमें जिन फील्ड्स में बदलाव की अनुमति है उनमें सुधार करें।
  • सभी बदलाव करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में संशोधित फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सेव करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

About divyauttarakhand.com

Check Also

APNIU आयोजित करेगा नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा 2025..

उत्तराखंड के निजी नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों में प्रबंधन कोटे (Management Quota) की 50 प्रतिशत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *