Breaking News

रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत

रुद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप झिरमौली के बीच देर रात एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। रात भर चले रेस्क्यू अभियान में हादसे में घायल एक व्यक्ति बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कियाप्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया है कि रात्रि 12 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल ने रात में ही रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

रात में चले अभियान में नदी में गिरे वाहन से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डाॅक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

About divyauttarakhand.com

Check Also

बनबसा के मझगांव में हाथी का आतंक: आधी रात घरों पर बोला धावा, ग्रामीणों में दहशत

बनबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *