Breaking News

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला नहीं रहीं, 42 की उम्र में ली अंतिम सांस

एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शेफाली जरीवाला को देर रात कार्डियक अरेस्ट आया. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. जानकारी मिली है उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें, शेफाली जरीवाला कांटा लगा गाने से चर्चा में आई थीं. उनके निधन की सूचना पाकर बॉलीवुड में शोक की लहर है.

जो पता चला है उसके अनुसार शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट के बाद देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है. अब मौत के कारण जानने के लिए उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. उनके निधन की सूचना मिलते ही जांच एजेंसी और पुलिस उनके घर पहुंच गईं. ताजा जानकारी के मुताबिक शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

कांटा लगा गाने से हुई प्रसिद्ध
बता दें, शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से सनसनी मचा दी थी. इस गाने ने उनको रातों-रात फेमस कर दिया. उसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया. शेफाली जरीवाला बिग बॉ, सीजन 13 में भी शामिल हुई थींं. उन्होंने अपने किरदार से लोगों का खूब मनोरंजन किया. इसके अलावा शेफाली ने डांस रियल्टी शो नच बलिए पार्ट-5 में भी भाग लिया था. शेफाली जरीवाला गुजरात की रहने वाली थीं. उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और माता का नाम सुनिता जरीवाला था. उन्होंने साल 2014 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की और उसके बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.

शेफाली जरीवाली के निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी लोग उनके निधन पर शॉक्ड हैं. गायक मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेफाली जरीवाला के निधन की खबर पर लिखा कि मैं सदमें में हूं. दुखी हूं. हमारी प्यारी स्टार और सबसे अच्छी दोस्त हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गई. यकीन नहीं हो रहा है. फैंस भी इस दुखद खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हैं. सभी लोग शोक जता रहे हैं. किसी को भी उनके निधन पर विश्वास नहीं हो रहा.

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *