Breaking News

प्रेमचंद अग्रवाल के बाद अब BJP की इस MLA के इस्तीफे की उठने लगी मांग

प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान का मुद्दा उनके इस्तीफे के बाद कुछ शांत ही हुआ था कि अब बीजेपी के एक और विधायक का बयान सुर्खियों में है। रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने हाल ही में केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसके बाद वो भी विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। कांग्रेस ने अब बीजेपी विधायक आशा नौटियाल के भी इस्तीफे की मांग रही हैं। हालांकि उस बयान के बाद आशा नौटियाल ने अपने बयान को सॉफ्ट करके बदल दिया है। लेकिन कांग्रेस उनके पुराने बयान पर हमलावर है।

बीजेपी विधायक आशा नौटियाल के बयान पर अब उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भी प्रतिक्रिया आई। करन माहरा ने सीधे-सीधे बीजेपी विधायक आशा नौटियाल से उनके इस्तीफे की मांग की है। करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ में जितने भी घोड़े-खच्चर चलते हैं, उनमें 50 प्रतिशत लोग माइनॉरिटी से हैं। विधायक आशा नौटियाल को ये भी बताना चाहिए कि अमरनाथ गुफा की खोज किसने की थी। सनातन धर्म बहुत बड़ा है, सनातन धर्म लोगों को स्वीकार करना सिखाता है, दया और धर्म सिखाता है। ऐसे में इस तरह के बयान से खासकर विधायक को बचना चाहिए। भारत देश संविधान से चलता है और आशा नौटियाल ने अपनी शपथ को तोड़ने का काम किया है, ऐसे में उनको अपने विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए।

About divyauttarakhand.com

Check Also

सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया, हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *