आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के जीतने के बाद देहरादून घंटाघर में लोगो ने बनाया जीत का जश्न

आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर दून में जमकर जश्न मनाया गया मानो ऐसा लग रहा था जैसे दिवाली शुरू हो गई हो। जैसे ही रविंद्र जडेजा ने जीत का चौका लगाया वैसे ही शहरभर में जश्न मनाने लगे ढोल नगाड़ो के साथ लोग जोरो शोरो से नाचने लगे। भीड़ बढ़ने के दौरान राजपुर रोड़ सहित कई अन्य ईलाको में भी जाम लगा पुलिस ने मुश्किल से व्यवस्था बहाल कराई।

चैंपियन ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड  के फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। दोपहर जैसे ही मैच शुरू हुआ लोगो ने टीवी, फोन, लेपटोप में मैच देखना शुरू कर दिया। टीम इंडिया ने शुरूवात से ही बढ़त बना दी थी पर  शुरूवात में दो, तीन विकेट गिरने से थोड़ डर का माहौल बन गया पर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया मुकाबला बिल्कुल टक्कर का होने लगा और जब जडेजा ने जीत का चौका मारा तो लोग अपने घरो से निकल कर सड़को में नजर आने लगे। कई लोग तिरंगा लपेटे हुए तो कई लोग टीम इंडिया के पक्ष में नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान जश्न मनाते लोगो ने बताया कि चैंपियन ट्रॉफी को लेकर इस लिए भी उत्साह था क्योंकि भारत ने 12 साल बाद  आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *