Uttarakhand: पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर, आज रिहाई,

पूर्व विधायक चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर हो गई है । बुधवार को उनकी जेल से रिहाई को देखते हुए पुलिस ने रुड़की में सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया है। पुलिस ने दोनों के कैंप कार्यालय पर आने-जाने वाले समर्थकों पर भी पैनी नजर रखना शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तभी से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में चल रहा था।

खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी माह में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर जा पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ऐसे में रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही गंगनहर पटरी से वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रख रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर प्रतिक्रियाओं पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *