Breaking News

100 करोड़ की चिटफंड ठगी में CBI का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित एलयूसीसी चिटफंड धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बुधवार को देश के अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गोरखू, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ममता भंडारी, गौरव रोहिला और तरुण कुमार मौर्य शामिल हैं। पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जानकारी के अनुसार लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) कंपनी पर उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया था कि ठगी का शिकार ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर, महिलाएं और गृहणियां बनीं।

बताया गया कि कंपनी निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराती थी। बाद में रकम वापस नहीं की गई। मामले में उत्तराखंड के कई जिलों में मुकदमे दर्ज हुए थे।

मार्च 2025 में ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने सितंबर 2025 में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *