पौड़ी आत्महत्या मामले में भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री को हटाया, जांच शुरू

पौड़ी में आत्महत्या करने से पहले एक युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली का तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हिमांशु चमोली युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे।जैसे ही पार्टी के संज्ञान में उनसे संबंधित विवाद आया, उन्हें पार्टी के पद से मुक्त कर दिया गया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने उसे पद से हटाने का पत्र भी जारी कर दिया है। कहा, चूंकि यह चमोली का व्यक्तिगत मामला है, इसलिए इसमें कानून अपना काम करेगा।

 

भट्ट ने कहा कि भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है और यहां नीतियों, सिद्धांतों और शुचिता से कोई समझौता नहीं होता है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई की। सरकार के निर्देश पर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *