2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की युवा नीति पर फोकस

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन और सरकार के फैसले और नीतियां युवाओं पर केंद्रित होने वाली हैं। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में युवाओं के लिए दो नीतियां आएंगी। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के पदों पर इस बार युवाओं को मौका दिया है। जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी में भी पार्टी युवाओं को जिम्मेदारी देगी।

नसभा सत्र के दौरान सदन में पेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार युवाओं और यूआईडीएफ योजना के तहत राज्य के 116 स्थानों पर नाबार्ड के माध्यम से ओपन जिम स्थापित करेगी। साथ ही ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर युवाओं को उनसे संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर दिलाने के लिए रिसोर्स सेंटर स्थापित होंगे। ये रिसोर्स सेंटर युवा कल्याण विभाग के तहत बनाए जाएंगे।

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नई युवा नीति भी आएगी। विभागीय स्तर पर युवा नीति का ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। भाजपा के दृष्टिपत्र के तहत युवा मंगल दल आयोग का भी गठन होगा। इस पर भी विभाग कार्य करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, राज्य सरकार भी युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं बना रही हैं। संगठन में भी युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *