Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा से जुड़े छात्रों को किया सम्मानित , 261 छात्र-छात्राओं को दिया पुरस्कार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 261 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 2024-25 के लिए संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 5100, 4100 और 3100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

इसके साथ ही, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति-जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024-25 के तहत 148 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना 2024-25 के तहत कुल 89 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षा के छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत विद्यालयों में पढ़ाई करने वाली बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु पहली बार गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत सभी वर्गों की बालिकाओं को 3012 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जा रही है।

साथ ही, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भी 3012 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के माध्यम से सरकार हर साल अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, वेद सम्मेलन, ज्योतिष सम्मेलन, कवि सम्मेलन, संस्कृत शिक्षा कौशल विकास कार्यशाला और संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिससे संस्कृत के प्रचार-प्रसार में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

About divyauttarakhand.com

Check Also

84 दिन भूखे रहे… फिर भी इतिहास में गुम ! अब दिल्ली से उठी बड़ी मांग

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *