प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद डोईवाला बाजार पूरी तरह से बंद

बजट सत्र के दौरान सदन में क्षेत्रवाद पर दिए बयान से विवादों के घिरे में आने से प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। अपने सरकारी आवास में इस्तीफे की घोषणा करने के बाद उन्होंने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को त्यागपत्र सौंपा जिसके बाद से प्रेमचंद अग्रवाल के गृह क्षेत्र डोईवाला में भारी नाराजगी हैं। डोईवाला के व्यापारियों ने अपना रोष जाहिर करते हुए बाजार को सुबह से बंद रखा हैं।

डोईवाला व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह का माहौल बनकर कुछ चंद लोग पहाड़ मैदान की राजनीति कर रहे है वो प्रदेश के हित में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *