दून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुच्चूपानी में विकास ना होने से व्यपारियों को हो रही है तमाम दिक्कते

पर्यटन क्षेत्र गुच्चुपानी के व्यपारियों ने समस्याएं बताते हुए कहा कि कई वर्षो से डीएमसी की बैठक गुच्चुपानी में नहीं हुई है साफ सफाई की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। इस कारण यहां गंदगी रहती है। तीन साल में बढ़ने वाले किराए का 10 प्रतिशत हर साल बढाया जा रहा है जिससे गुच्चुपानी के व्यापारी प्रभावित हो रहे है। पर्यटकों के लिए दुकानों के बहार बैठने के लिए टिनशेड लगाए जाने चाहिए। प्राथमिक उपचार के लिए यहां कोई सुविधा नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है

दुकानदारों का कहना है कि यहां जब से दुकानें बनी है, तब से सरकार की ओर से कोई मरम्मत का काम नहीं कराया गया है। इससे दुकान की मरम्मत करानी

पड़ती है। यहां तक की यहां की स्ट्रीट लाइट्स भी कम है। लोगों का कहना है कि सरकार को पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *