Breaking News

ज्वालापुर में धमाका: पटाखा बनाते समय विस्फोट, छत उड़ गई, एक घायल

ज्वालापुर में सोमवार की सुबह पटाखे बनाने के लिए रखी सामग्री में विस्फोट होने से धमाका हो गया, जिससे कमरे की छत उड़ गई। दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। और अंदर मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे की है। जब लोधामंडी निवासी आजाद घर की पहली मंजिल पर बने कमरे के अंदर पटाखे बनाने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक विस्फोटक सामान में आग लग गई और तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन

धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की छत उड़ गई। दीवार भी टूट गई और आजाद मलबे के अंदर दब गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो आजाद मलबे के नीचे दबा हुआ था। और बुरी तरह जख्मी हो रखा था। लोगों ने से किसी तरह मलबे से उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान सामने आया कि इस पटाखा बनाने की सामग्री में विस्फोटक हुआ, जिससे यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद की पत्नी बाहर थी और बच्चे नीचे वाले कमरे में मौजूद थे

About divyauttarakhand.com

Check Also

लगातार पांच साल से ‘बेस्ट शूटर’ का खिताब: जूनियर एशियन चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता यशस्वी जोशी की प्रेरणादायक कहानी

उत्तराखंड की बेटी यशस्वी जोशी ने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *