Dehradun : विधानसभा भवन के कार्यालय में लगी आग

देहरादून विधानसभा में प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बिशन सिंह चुफाल के कार्यालय  मेंं  शुक्रवार शाम को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक   विधानसभा भवन में कैंटीन के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने कार्यालय से कुछ कर्मचारियों ने धुआं निकलते हुए देखा. कर्मचारियों ने नजदीक जाकर देखा तो कार्यालय की खिड़की और दरवाजों पर लगे परदे जल रहे थे।  तथा कार्यालय में रखी अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ ने कार्यालय का दरवाजा तोड़ कर आग पर काबू पाया। यहां शीशे की दीवारें होने की वजह से धुंआ भर गया था, ऐसे में शीशे भी तोड़ने पड़े। आग लगने की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह खुद मौके पर पहुंचे।

विधानसभा में चुफाल का कार्यालय शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बंद हुआ था। इसके कुछ देर बाद ही यहां से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद पता चला कि अंदर आग लगी है। आग बुझाने तक इस कार्यालय में एसी के तार, परदे और कुछ सामान जल गया। नेहरू कॉलोनी  के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस घटना के कारणों कि जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *